1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. earthquake in Jharkhand and Karnataka

झारखंड और कर्नाटक में भूकंप के झटके

earthquake
नई दिल्ली। झारखंड और कर्नाटक में शुक्रवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों जगहों पर जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
झारखंड के जमशेदपुर में भूकंप की तीव्रता 4.7 रही, जबकि कर्नाटक के हम्पी में भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। हाल ही में भारत बांग्लादेश सीमा पर भूकंप के हल्के झटके महसूस ‍किए गए थे।
 
इससे पहले 3 जून को नोएडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। 29 मई को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे। 
अगला लेख
दिग्गज उद्योगपति अडाणी बोले, सरकार ने कोरोना के खिलाफ सही समय पर सही कदम उठाया