सम्बंधित जानकारी
- सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई को निर्देश, अपील दायर करने में देरी न हो यह सुनिश्चित करें
- सीरो सर्वेक्षण में तमिलनाडु की 66 फीसदी आबादी में Covid 19 प्रतिरोधी क्षमता पाई गई
- पाक के साथ 1965 और 1971 के युद्ध में वो ‘कारनामा’ किया ‘पागी’ ने कि मानेक शॉ ने कहा- ‘पागी को बुलाओ, मैं उन्हीं के साथ डिनर करूंगा’
- राजीव रंजन बने JDU के अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में फैसला
- एंटीबॉडी की वजह से बन सकते हैं खून के थक्के, जानिए Expert Advice
दिल्ली विधानसभा ने दी जानकारी, 1,000 करोड़ के घाटे में है DTC | DTC
मुख्य बिंदु
- 1,000 करोड़ के घाटे में है DTC
- दिल्ली विधानसभा ने दी जानकारी
- लो फ्लोर बसों की खरीद का कार्य रोका
दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने विधानसभा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक विजेंद्र गुप्ता के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही। दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को संपन्न हो गया। भाजपा विधायक अजय महावर के एक अन्य सवाल के जवाब में परिवहन विभाग ने कहा कि डीटीसी ने 2015 के बाद से कोई बस नहीं खरीदी है।
विभाग ने कहा कि हालांकि 'दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मोडल ट्रांजिट सिस्टम' (डीआईएमटीएस) संचालित क्लस्टर योजना के तहत 2015 के बाद 1,387 बसों की खरीद की गई है। पिछले 6 वर्षों में डीटीसी को 2014-15 में 1,019.36 करोड़ रुपए, 2015-16 में 1,250.15 करोड़ रुपए, 2016-17 में 1,381.78 करोड़ रुपए, 2017-18 में 1,730.02 करोड़ रुपए और 2018-19 में 1,664.56 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। इसने कहा कि 2019-20 के अनुमान के अनुसार घाटा 1,834.67 करोड़ रुपए था। डीटीसी द्वारा 1,000 लो फ्लोर बसों की खरीद का कार्य आदेश 2 विनिर्माताओं को जारी किया गया था, लेकिन परिवहन विभाग द्वारा प्रक्रिया को रोक दिया गया है।(भाषा)
