suvichar
✕

आखि‍र कौन हैं ‘स्‍वाति मोहन’ जिसके माथे की ‘बिंदी’ अब सोशल मीडि‍या में हो रही ट्रेंड?

Updated: मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (13:06 IST)
भारत में कोई चीज कब वायरल हो जाएगी या उसे लेकर ट्रेंड शुरू हो जाएगा, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा ही हाल ही में डॉ स्‍वाति मोहन को लेकर हुआ है।

नासा ने हाल ही में सबसे अहम मंगल मिशन को सफलतापूर्वक लैंड करवा दिया है। बता दें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के पर्सवियरेन्स रोवर मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग की घोषणा भारतीय मूल की अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ स्वाति मोहन ने की थी। इस दौरान उन्होंने माथे पर बिंदी लगाई हुई थी, भारतीय नारी की पहचान यह बिंदी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

भारतीय मूल की अमेरिकी वैत्रानिक डॉ स्वाति मोहन इस समय पूरी दुनिया में इस मिशन की वजह से चर्चा में हैं, लेकिन दूसरी तरफ वे ट्व‍िटर पर अपनी बिंदी की वजह से ट्रेंड में हैं।

नासा ने अपने इस मिशन की तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए हैं। इन तस्‍वीरों में स्‍वाति मोहन की बिंदी काफी लोकप्रिय हो रही है। मिशन को कामयाब बनाने के लिए स्वाति मोहन नासा के कंट्रोल रूम में बैठी थीं और इस दौरान उन्होंने माथे पर बिंदी भी लगाई हुई थी।

इस बिंदी को देख देसी ट्विटर यूजर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोग उनकी कामयाबी से तो खुश हैं ही, लेकिन भारतीय संस्‍कृति की प्रतीक बिंदी लगाने पर भी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

दुनियाभर में अपने मिशन और बिंदी से लोकप्र‍िय हुईं डॉ. स्वाति मोहन सिर्फ 1 साल की उम्र में भारत से अमेरिका पहुंच गई थीं। स्वाति ने मार्स मिशन के दिशा-निर्देशन और नियंत्रण अभियान (जीएन एंड सी) का नेतृत्व किया था। उन्होंने रोवर को उतारने में उड़ान नियंत्रक (फ्लाइट कंट्रोलर) की भूमिका निभाई है।

नॉर्दर्न वर्जीनिया और वॉशिंगटन डीसी में पली-बढ़ीं स्वाति ने यांत्रिक और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में कॉर्नेल विश्वविद्यालय से स्नातक और फिर मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से वैमानिकी एवं अंतरिक्षयानिकी में एमएस तथा पीएचडी की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरिक्ष क्षेत्र में स्वाति की रुचि नौ साल की उम्र में हो गई थी, जब उन्होंने टीवी शो 'स्टार ट्रेक' देखा था।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख