1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dr. Manmohan Singh Rajya Sabha Rajasthan

राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार होंगे मनमोहन सिंह, 13 को भरेंगे नामांकन

Rajasthan
जयपुर। कांग्रेस ने राजस्थान में राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सूत्रों के अनुसार डॉ. सिंह 13 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
 
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के निधन के कारण रिक्त हुई राज्यसभा की सीट के लिए कांग्रेस के पास पर्याप्त संख्या बल होने से डॉ. सिंह की जीत तय मानी जा रही है। उधर भाजपा ने अब तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। हालांकि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए समिति का गठन किया है।
 
सिंह असम से राज्यसभा सदस्य थे। गत 14 जून को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। असम में बहुमत नहीं होने से उन्हें असम में फिर से उम्मीदवार नहीं बना जा सका। (वार्ता)
अगला लेख
सांईंबाबा ट्रस्ट बाढ़ पीड़ितों के लिए देगा 10 करोड़ रुपए