1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Digvijay Singh Maoist Congress leader

दिग्विजय सिंह का सरकार पर पलटवार, माओवादी से संबंध हो तो गिरफ्तार करे सरकार

Digvijay Singh
सतना। भाजपा द्वारा नक्‍सलियों से संबंध के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर ऐसा है तो मुझे सरकार गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि पहले देशद्रोही, अब नक्सली। अगर ऐसा है तो यहीं से गिरफ्तार करिए मुझे।
 
खबरों के मुताबिक, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर मैं दोषी हूं तो मैं केंद्र और राज्य सरकार को चुनौती देता हूं कि वे मुझे गिरफ्तार करके दिखाएं। सिंह ने आरोप लगाया कि वाम कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी गुजरात मॉडल के शासन का उदाहरण है।
 
उल्‍लेखनीय है कि एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में माओवाद और नक्सलवाद को मुख्यधारा में लाने की कोशिश की और इसलिए पार्टी को अपना नाम कांग्रेस माओवादी पार्टी या भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (माओवादी) रख लेना चाहिए। इस आरोप में पात्रा ने एक कॉमरेड की ओर से दूसरे कॉमरेड को लिखा गया पत्र भी दिखाया था।
अगला लेख
टी-20 विश्व कप में जीत के 'हीरो' तेज गेंदबाज ने लिया संन्‍यास, लिखी भावुक पोस्ट