1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Digvijay singh attacks Baba Ramdev

दिग्विजय का रामदेव पर हमला, गिनाए 150-150 करोड़ रुपए वाले 'अहसान'

Digvijay singh
भोपाल। वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और राज्‍यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव पर हमला किया है। कांग्रेस नेता ने रामदेव का कांग्रेस राज में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करते एक वीडियो शेयर करे हुए लिखा कि ढोंगी रामदेव को पहचानने में लोगों को बहुत देर लगी। यह शुरू से ही भाजपा का एजेंट बना हुआ था।
 
दिग्विजय सिंह ने रामदेव को कांग्रेस की सरकार में मिले लाभ को लेकर भी तंज कसा है। उन्‍होंने कहा, यह भी जानना आवश्यक है कि जिस कांग्रेस को यह (बाबा रामदेव) कोस रहा है, उसी ने इसे दो फूड पार्क के लिए 150-150 करोड़ रुपए का अनुदान दिया था।

एक हरिद्वार में और एक रांची में। उत्तराखंड में जमीन भी कांग्रेस सीएम नारायण दत्त तिवारी ने ही दी थी। जिस दिन बीजेपी, मोदी और शाह गए, यह फिर पल्टी मारेगा।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस की सरकार में बाबा रामदेव ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर कई राज्‍यों में प्रदर्शन किया था, लेकिन वह इस समय चुप्‍पी साधे हुए हैं।
 
एलोपैथी और आयुर्वेद को लेकर भी बाबा रामदेव विवादों में हैं। इस मामले में IMA और उससे जुड़े संगठनों ने बाबा पर कई स्थानों पर केस भी दर्ज कराए हैं। बाबा पर 1 हजार करोड़ का मानहानि का मामला भी दर्ज किया गया है।   
अगला लेख
15 दिनों में पैसा डबल! 4 महीनों में 250 करोड़ की ठगी, IB और RAW तक पहुंची बात