Hanuman Chalisa
Mon, 26 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Digvijay announces reward on Modi tea

मोदी से चाय खरीदने वाले को दो लाख का इनाम : दिग्विजय सिंह

Digvijay singh
अरनी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ऐलान किया कि ऐसा कोई भी व्यक्ति जिसने कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चाय खरीदी हो या उनके साथ पढ़ाई की हो, अगर सामने आए तो वह उसे दो लाख रुपए का इनाम देंगे।
 
‘चाय की चर्चा’ नाम से पार्टी द्वारा आयोजित किसानों की विरोध रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई दावा करे कि वह स्नातक स्तर पर मोदी के साथ पढ़ा है तो वह उसे इनाम देंगे।
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मोदी ने एक बार खुद स्वीकार किया था कि वह मैट्रिक पास हैं लेकिन अब वह स्नातक होने का दावा कर रहे हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
व्हाट्सऐप पर सोनिया के फोटो पर बवाल, हत्या...