Hanuman Chalisa
✕

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

Updated: सोमवार, 24 नवंबर 2025 (19:10 IST)
Dharmendras political journey : दशकों तक धर्मेंद्र ने बड़े पर्दे पर राज किया लेकिन 2004 में उन्होंने फिल्म सेट की जगह राजनीतिक रैलियां कीं तथा राजस्थान के बीकानेर से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। राजनीति धर्मेंद्र को रास नहीं आई और 5 साल सांसद रहने के बाद धर्मेंद्र ने सियासत से किनारा कर लिया। 2009 में उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और हमेशा के लिए मुंबई लौट गए। धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हैं। उनके बेटे सनी देओल भी पंजाब के गुरदासपुर सीट से सांसद रह चुके हैं। 
ALSO READ: कर्नाटक कांग्रेस में खींचतान जारी, CM बदलने को लेकर डटे शिवकुमार खेमे के विधायक, क्या बोले खरगे
बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के रूप में जाने जाने वाले धर्मेंद्र ने पांच दशक के करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। 1997 में, उन्हें हिन्दी सिनेमा में उनके योगदान के लिए फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला। हिंदी सिनेना के सुपरस्टार धर्मेंद्र ने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई थी। धर्मेंद्र ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की। उन्होंने 2004 से 2009 तक राजस्थान में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करते हुए संसद के सदस्य के रूप में काम किया। 
 
2004 में अपने चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने एक आक्रामक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें लोकतंत्र के लिए आवश्यक बुनियादी शिष्टाचार सिखाने के लिए हमेशा के लिए तानाशाह चुना जाना चाहिए, जिसके लिए उनकी कड़ी आलोचना की गई थी। जब सदन का सत्र चल रहा था, तब वे शायद ही कभी संसद में उपस्थित होते थे। यह विषय अक्सर ही मीडिया में चर्चा का कारण बना रहा। इस पर धर्मेंद्र ने एक दिन अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मैं राजनीति में सेवाभाव के लिए आया हूं न कि मैं राजनीति को करियर की तरह देखता हूं। धर्मेंद्र अपना अधिकांश समय फिल्मों की शूटिंग या अपने फार्म हाउस में खेत का काम करने में बिताना पसंद करते थे।
 
लगे थे लापता के पोस्टर
सांसद बनने के बाद भी राजनीति में धर्मेंद्र का सफर आसान नहीं था। चुनाव जीतने के महज एक साल बाद ही बीकानेर में धर्मेंद्र के 'गुमशुदा' के पोस्टर लग गए। इसकी वजह थी अपने संसदीय क्षेत्र से धर्मेंद्र की दूरी। दरअसल चुनाव जीतने के बाद धर्मेंद्र एक साल तक बीकानेर नहीं गए, जिससे नाराज होकर लोगों ने पूरे शहर में उनके पोस्टर लगा दिए।
 
इस घटना के कुछ दिन बाद ही धर्मेंद्र ने बीकानेर का दौरा किया और बिना सिक्योरिटी के सर्किट हाउस में रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं। बीकानेर के मशहूर सूरसागर को फिर से खूबसूरत बनाने में भी धर्मेंद्र का अहम योगदान था। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सूरसागर की मरम्मत की बात की और बजट कम पड़ने पर केंद्र का दरवाजा खटखटाया। हालांकि, सूरसागर संवारने का पूरा श्रेय वसुंधरा राजे को मिला और धर्मेंद्र के लिए लोगों की नाराजगी कम नहीं हुई। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख