1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. design for mosque of dhannipur ayodhya

अयोध्या के धन्नीपुर में 5 एकड़ में बनेगी भव्य मस्जिद, सामने आई पहली तस्वीर

ayodhya
लखनऊ। अगले वर्ष 26 जनवरी से अयोध्या की चौहद्दी में बसे गांव धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण शुरू हो जाएगा। यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवंटित कराई गई 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद परिसर निर्माण शुरू करने की सारी तैयारियां अंतिम चरण में है।
 
शनिवार को भव्य तरीके से बनाए जाने वाले मस्जिद के लेआउट और डिजाइन जारी कर दिए गए। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (ICSF) ही इसकी देखरेख कर रहा है।
 
जो मस्जिद बनाई जा रही है, उसमें एक साथ 2,000 नमाजी नमाज अदा कर सकते हैं। मस्जिद का आकार गोल यानी वर्तुलाकार रखा गया है। मस्जिद में गुंबद नहीं होगा। इसका आकार खाड़ी देशों की मस्जिदों की तरह होगा। विशाल मस्जिद में सोलर पॉवर प्लांट लगाया जाएगा।
 
फाउंडेशन के प्रवक्ता अतहर हुसैन के अनुसार 5 एकड़ जमीन के केंद्र में 300 बिस्तरों वाला मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल होगा।
 
15 अगस्त और 26 जनवरी को रखी जा सकती है नींव : ट्रस्ट के सचिव व प्रवक्ता अतहर हुसैन ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि धन्नीपुर गांव में बनने वाली मस्जिद की नींव गणतंत्र दिवस या फिर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रखी जा सकती। ने गत दिनों इस बात के संकेत दिए थे। (एजेंसियां)
अगला लेख
नेपाल में राजनीतिक संकट, पीएम केपी शर्मा ओली ने की संसद भंग करने की सिफारिश