रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi violence Sanjay Singh Kapil Mishra
Written By
Last Updated : बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (13:34 IST)

DelhiRiots2020 : आप नेता संजय सिंह का आरोप, BJP नेताओं ने भड़काई हिंसा

Delhi violence
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के बीच नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो चुका है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कपिल मिश्रा पर दंगे भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता अभय वर्मा खुलेआम लोगों को भड़का रहे हैं।
 
संजय सिंह ने कहा कि अभी तक बॉर्डर सील क्यों नहीं की गई है। लोग खुलेआम ठंडे-लाठी लेकर घूम रहे हैं। संजय सिंह ने भाजपा नेताओं के वीडियो भी जारी किए हैं।
 
दूसरी ओर, भाजपा नेता अभय वर्मा ने कहा कि मैं एक जनप्रतिनिधि होने के नाते लोगों के बीच गया था। मैंने लोगों से कहा था कि नारे मत लगाओ।