1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Police arrested 10

CAA : दरियागंज हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

Delhi Police
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में आज शनिवार को भी नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और NRC के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। बिहार में आरजेडी ने आज बंद का ऐलान किया है। CAA के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के दरियागंज में प्रदर्शनकारियों ने जमकर बवाल किया था। दरियागंज हिंसा के संबंध में 10 लोग गिरफ्तार कर उन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों में 8 नाबालिग बताए जा रहे थे। पुलिस हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन के बाद शुक्रवार देर रात इनमें से कुछ नाबालिगों को छोड़ दिया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उन पर दंगा करने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी निभाने से रोकने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।
 
प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार शाम को सुभाष मार्ग इलाके में खड़ी एक निजी कार को आग लगा दी थी। आग पर फौरन काबू पा लिया गया था। हिरासत में लिए गए लोगों को दरियागंज पुलिस स्टेशन के अंदर रखा गया था। (एजेंसियां)
अगला लेख
CAA : बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के Tweet से हरियाणा सरकार ने झाड़ा पल्ला