1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi National Capital Heavy Rain

मौसम अपडेट : दिल्ली में भारी बारिश से यातायात प्रभावित

Delhi
नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से तो राहत मिली लेकिन जगह-जगह जलजमाव होने से यातायात प्रभावित हो गया।
 
 
मौसम विभाग के मुताबिक सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच सफदरजंग वेधशाला में 45.4 मिमी, लोधी रोड पर 38 मिमी और रिज क्षेत्र में 2.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जलजमाव से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
 
मेहरौली-बदरपुर रोड पर सरिता विहार में, लालकुआं, एमबी रोड, आउटर रिंग रोड पर मुनिरका से हवाई अड्डे की तरफ जाने वाली सड़क और कई अन्य सड़कों पर जलजमाव होने से यातायात बाधित हुआ।
 
राजधानी में अधिकतम तापमान गुरुवार के 36.5 डिग्री सेल्सियस से लगभग 1 डिग्री कम 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने रात में भी बारिश का अनुमान जताया है। सुबह में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के अनुसार 1 डिग्री अधिक है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम शनिवार को भी सुहाना रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द रहने का अनुमान है। (वार्ता)
अगला लेख
कैरेबियाई प्रीमियर लीग में अपनी टीम के समर्थन में विंडीज पहुंचे शाहरुख खान