• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi metro services in Delhi on republic day
Written By
Last Updated : सोमवार, 25 जनवरी 2021 (07:58 IST)

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली मेट्रो की सेवाओं पर पड़ेगा असर, सुरक्षा कारणों से बंद रहेंगे ये 4 स्टेशन

Delhi metro services
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो की सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहेंगी। राजपथ के आसपास के चार स्टेशन सुबह के समय बंद रहेंगे।
 
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कहा कि केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन 26 जनवरी की सुबह बंद रहेंगे। इसके अलावा इन सभी स्टेशनों पर पार्किंग भी 25 जनवरी सुबह छह बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी।
 
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, 'इन स्टेशनों पर 26 जनवरी 2021 को कुछ समय के लिये प्रवेश और निकास बंद रहेगा। केन्द्रीय सचिवालय स्टेशन पर ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पार्किंग सुविधा 25 जनवरी सुबह छह बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।'
 
उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया जाता है। इस वजह से दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्‍त कर दी जाती है।

दिल्ली पुलिस ने जारी किया परामर्श : दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर यातायात प्रबंध और लागू किए गए प्रतिबंधों को लेकर रविवार को परामर्श जारी किया। परामर्श के मुताबिक, परेड सुबह 9:50 बजे विजय चौक से शुरू होगी और नेशनल स्टेडियम की ओर बढ़ेगी जबकि झांकी विजय चौक से शुरू होकर लाल किला मैदान की तरफ बढ़ेगी।
 
इसके मुताबिक, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण समारोह सुबह नौ बजे होगा। परामर्श के मुताबिक, ऐसे में परेड एवं झांकी जिन मार्गों से गुजरेगी, उस ओर जाने वाले रास्ते बंद रहेंगे। साथ ही विजय चौक पर सोमवार शाम छह बजे से लेकर परेड समाप्त होने तक यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात परामर्श में वाहन चालकों के लिए वैकल्विक रास्तों को लेकर भी सुझाव दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें
भारत का राष्ट्रगीत : वंदे मातरम्, जानिए इसकी अमर कहानी