शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Government, Congress, Arvind Kejriwal, Ajay Maken
Written By
Last Modified: शनिवार, 2 जून 2018 (08:46 IST)

दिल्ली में कांग्रेस का 'जल सत्याग्रह', केजरीवाल सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप

दिल्ली में कांग्रेस का 'जल सत्याग्रह', केजरीवाल सरकार पर लगाया घोटाले का आरोप - Delhi Government, Congress, Arvind Kejriwal, Ajay Maken
नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत के बीच कांग्रेस ने शनिवार को शहर में 'जल सत्याग्रह' की शुरुआत की और केजरीवाल सरकार पर पानी को लेकर घोटाले का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, दिल्ली में आज पानी को लेकर हजारों करोड़ का घोटाला हो रहा है।


दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में 'जल सत्याग्रह' की शुरुआत आरके सेक्टर 7 से हुई। इस मौके पर माकन ने कहा, आम आदमी पार्टी सरकार का दिल्ली को मुफ्त पानी देने का वादा जुमला निकला। इस वादे की पोल खुल गई है, क्योंकि जब दिल्ली में पानी ही नही है तो पानी मुफ्त में कैसे दिया जा रहा है?

उन्होंने आरोप लगाया, दिल्ली में आज पानी को लेकर हजारों करोड़ का घोटाला हो रहा है, बोटलिंग प्लांट तथा आईस फैक्टरी दिल्ली की जनता के हिस्से के पानी को लूटकर अपना धंधा चला रहा है। कांग्रेस का यह 'जल सत्याग्रह' 30 जून तक चलेगा। पार्टी के मुताबिक, इस अभियान के तहत कांग्रेस नेता दिल्ली की अधिकृत कॉलोनी, अनाधिकृत कॉलोनी, झुग्गी बस्तियों में जाएंगे और पानी की समस्या को उजागर करेंगे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
आंधी के दौर में जलवायु परिवर्तन का अध्ययन कराएगी सरकार