सम्बंधित जानकारी
- मौसम अपडेट, कोहरे का कहर से 11 रेलगाड़ियां रद्द, 316 ट्रेनों पर पड़ा असर
- उत्तरी भारत में ठंड का कहर जारी, श्रीनगर में टूटा 11 साल का रिकॉर्ड
- पहाड़ों पर 'प्रचंड बर्फबारी' से देश के कई राज्यों में जबरदस्त ठंड का प्रकोप
- सियाचिन पर खून जमा देने वाली ठंड से मिलेगी राहत, जवानों के लिए देश में ही बनेगी स्पेशल किट
दिल्ली में चार साल की सबसे ठंडी रात, पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार की सुबह लोगों ने हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का अहसास किया। न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो चार साल में सबसे ठंडी रात रही।
मौसम विभाग ने कहा, ‘न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 4 डिग्री नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल यह अभी तक का सबसे कम तापमान है।’
राष्ट्रीय राजधानी पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में है। 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 दिसंबर के बाद पारा गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।
मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को दिनभर साफ आसमान रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
