1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi cm arvind kejriwal reaction on pm modi freebies comment

PM मोदी पर CM केजरीवाल का निशाना, बोले- 'रेवड़ी' को लेकर जनता का अपमान मत कीजिए

PM Narendra Modi
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को सवाल किया कि महंगाई से परेशान लोगों को मुफ्त शिक्षा और इलाज क्यों नहीं मिलना चाहिए और कहा कि ऐसी चीज़ों को मुफ्त की ‘‘रेवड़ी’’ कहकर आम आदमी का अपमान नहीं किया जाना चाहिए।
 
केजरीवाल ने ट्विटर पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘रेवड़ी’ या मुफ्त सौगात देने की राजनीतिक संस्कृति की आलोचना की थी।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया कि लोग महंगाई से बहुत ज़्यादा परेशान हैं। जनता को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां, बिजली क्यों नहीं मिलनी चाहिए? नेताओं को भी तो इतनी मुफ्त सुविधायें मिलती हैं। कितने अमीरों के बैंकों के कर्जे माफ कर दिये। बार-बार मुफ्त की रेवड़ी बोलकर जनता का अपमान मत कीजिए।
 
मोदी ने शनिवार को मध्यप्रदेश के सतना जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के 4.51 लाख लाभार्थियों का ‘गृह प्रवेश’ समारोह आयोजित करने के बाद अपने संबोधन में मुफ्त उपहार (फ्रीबी) संस्कृति की आलोचना की थी।
 
प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर करदाता सोच रहा होगा कि जैसे मैं दिवाली मनाता हूं, मध्य प्रदेश में गरीब भाई भी रोशनी के त्योहार के दौरान खुश हैं। उन्हें पक्का घर मिल रहा है। उनकी बेटी की जिंदगी में सुधार होगा। लेकिन जब यह करदाता देखता है कि उससे वसूले गए रुपयों से मुफ्त की रेवड़ी बांटी जा रही है, तो उसे दुख होता है। (भाषा)
अगला लेख
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष संधवां का ऐलान पराली न जलाने वाले गांवों को अपने कोटे से देंगे 1 लाख रुपए