शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi
Written By
Last Modified: रविवार, 23 दिसंबर 2018 (13:54 IST)

दिल्ली में 12 सालों में रविवार दिसंबर का सबसे ठंडा दिन, पारा गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

दिल्ली में 12 सालों में रविवार दिसंबर का सबसे ठंडा दिन, पारा गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा - Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 12 साल में रविवार को दिसंबर का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया और पारा गिरकर 3.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शहर में हल्की धुंध छाए रहने से दृश्यता थोड़ी कम हो गई थी।
 
मौसम विभाग के आंकड़े के मुताबिक पिछले 12 सालों में दिसंबर महीने में दूसरा न्यूनतम तापमान 29 दिसंबर 2007 को दर्ज किया गया था जिस दिन तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 4 डिग्री कम रहने की संभावना है। विभाग के डेटा के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में दिसंबर महीने में अब तक का न्यूनतम तापमान का रिकॉर्ड 26 दिसंबर 1945 का है जिस दिन न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि शहर में सुबह हल्की धुंध छाई रही जिससे कई जगहों पर दृश्यता थोड़ी घट गई। पालम में दृश्यता 300 मीटर तक दर्ज की गई जबकि सफदरजंग में दृश्यता 400 मीटर रही। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
 
अधिकारी ने बताया कि दिन बढ़ने के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शाम में धुंध भी छाई रहेगी। विभाग के मुताबिक सुबह के 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 99 प्रतिशत दर्ज की गई। ठंडी हवाएं चलने के साथ ही शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
राहत भरी खबर, 26 दिसंबर को बैंकों में होगा काम, 9 बैंक यूनियनों ने वापस ली हड़ताल