1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Defence Minister Nirmala Sitharaman Diwali

इस तरह दिवाली मनाएंगी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण...

Defence Minister
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण अंडमान निकोबार द्वीप में स्थित सामरिक रूप से महत्वपूर्ण तीनों सेनाओं (थल, वायु एवं नौसेना) के कमान में सैन्यकर्मियों के साथ दीवाली मनाएंगी।
 
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि निर्मला 24 और 25 अक्टूबर को फिलीपीन की यात्रा पर होंगी और खासकर समुद्री क्षेत्र में सैन्य सहयोग मजबूत करने के तरीके तलाशने के लिए इस दौरान वहां के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत करेंगी। रक्षा मंत्री के तौर पर यह उनका पहला विदेश दौरा होगा।
 
सूत्रों के अनुसार निर्मला 18 अक्टूबर को अंडमान निकोबार द्वीप की यात्रा पर जाएंगी और 19 अक्टूबर को तीनों सेवाओं के कर्मियों के साथ उत्सव मनाएंगी।
 
यात्रा के दौरान उनके तीनों सेनाओं वाले देश के एकमात्र कमान की अभियान संबंधी तैयारियों का जायजा लेने की भी उम्मीद है। (भाषा) 
अगला लेख
लीक ईमेल में कंगना रनौट ने ‍क्या-क्या लिखा सलमान खान के बारे में?