1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dead body of a person found in refrigerator in Delhi

दिल्ली में फ्रिज में एक व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जुटी जांच में

delhi
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सीलमपुर क्षेत्र में शुक्रवार को एक घर में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव फ्रिज के भीतर पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी देते बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजकर 15 मिनट पर किसी व्यक्ति ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि उसके रिश्तेदार फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं। जब वह महिला गौतमपुरी पहुंची तो उन्होंने वहां फ्रिज में अपने रिश्तेदार का शव पाया।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान जाकिर नाम के व्यक्ति के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अगला लेख
UP: हरिद्वार से गंगाजल लेकर जा रहे कावड़ियों को डंपर ने कुचला, 6 की दर्दनाक मौत