Hanuman Chalisa

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Updated: सोमवार, 24 नवंबर 2025 (19:25 IST)
Cyclonic storm News : देशभर में इन दिनों ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इस बीच ऐसा लग रहा है कि मौसम एक बार फिर पलटेगा, क्‍यों‍कि मौसम विभाग ने एक बड़े खतरे का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेजी से बदल सकता है। इस तूफान का नाम 'सेन्यार' रखा गया है। इसको लेकर IMD की ओर से चेतावनी जारी की गई है। इसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। इन राज्यों में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश और तूफानी हवाओं का जोखिम है।
ALSO READ: Weather Update : अब सताएगी सर्दी, कई राज्‍यों में गिरा पारा, यहां बारिश का अलर्ट
खबरों के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि मौसम एक बार फिर पलटेगा, क्‍यों‍कि मौसम विभाग ने एक बड़े खतरे का अलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटों में निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेजी से बदल सकता है। इस तूफान का नाम 'सेन्यार' रखा गया है। इसको लेकर IMD की ओर से चेतावनी जारी की गई है।
ALSO READ: गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हुआ चक्रवात मोंथा, आंध्र में सबसे ज्यादा खतरा, किन राज्यों में होगा असर
इसके प्रभाव से तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। इन राज्यों में अगले 48  घंटों के दौरान भारी बारिश और तूफानी हवाओं का जोखिम है। यह निम्न दबाव का क्षेत्र अब साउथ-ईस्ट बंगाल की खाड़ी में पहुंच गया है। इसके अगले हफ्ते अधिक मजबूत होने की संभावना है। यह चक्रवाती तूफान 26 नवंबर 2025 को पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि फिलहाल यह बताना जल्दबाजी होगी कि साइक्लोन तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा या बांग्लादेश-ओडिशा की ओर नॉर्थ की तरफ मुड़ेगा। सिस्टम के चक्रवात में बदलने पर स्थिति साफ हो जाएगी।
ALSO READ: Weather Update : चक्रवाती तूफान 'शक्ति' का दिखा असर, महाराष्‍ट्र समेत इन राज्‍यों में अलर्ट
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 28 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। तमिलनाडु, केरल में 25 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार को भारी बारिश भी हो सकती है। लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
ALSO READ: Kalmegi तूफान बना फिलीपींस के लिए काल, अब बाढ़ का कहर, 26 की मौत, 1,50,000 से ज्यादा लोग हुए प्रभावित
हवा और समुद्री चेतावनी : तमिलनाडु तट, मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 35-45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने और कुछ स्थानों पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाओं के अनुमान के चलते मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि के दौरान समुद्री क्षेत्रों में न जाएं। बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र में मछुआरों को सुबह तक तट पर लौटने की चेतावनी दी गई है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

'11 किलो वजन घटा, ऑर्गन्स और ब्रेन को नुकसान हुआ', अनशन पर उठे सवालों से भड़के सोनम वांगचुक, बोले- क्या मुझे कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा?

LIVE: CJP धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी, क्या आज निकलेगा हल?

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

अगला लेख