1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cyclone threat in Gujrat

सावधान, कोरोना काल में गुजरात पर Cyclone तौकाते का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

Gujrat
अहमदाबाद। कोरोनावायरस के बढ़ते कहर के बीच गुजरात पर चक्रवात तौकाते का खतरा मंडरा रहा है। पूर्व-मध्य अरब सागर में उठा यह चक्रवाती तूफान 17 और 18 मई को गुजरात में तबाही मचा सकता है। लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र पर भी इसका असर हो सकता है। 
 
हालांकि, इस चक्रवाती तूफान के पाकिस्तान में करांची के तट से टकराने की संभावना है लेकिन गुजरात के समुद्री तट भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। चक्रवात की वजह से सौराष्ट्र और दक्षिणी क्षेत्र समेत गुजरात के तटीय भागों में गरज के साथ बारिश हो सकती हैं। लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र में भी भारी बारिश की संभावना है।
 
सीएम ने बुलाई बैठक : चक्रवाती तूफान की आहट के बाद मुख्मयंत्री विजय रूपाणी ने एक बैठक की। उन्होंने तटीय जिलों के अधिकारियों को जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
 
म्यांमार ने रखा नाम : इस चक्रवाती तूफान का नाम ‘तौकते’ रखा जाएगा, जिसका अर्थ है अत्यधिक आवाज वाली छिपकली। यह नाम म्यांमार ने दिया है।