1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. cyclone biparjoy : warning to fishermen, NDRF deployed for rescue

cyclone biparjoy : मछुआरों को चेतावनी, रेस्क्यू के लिए NDRF तैनात

cyclone biparjoy
cyclone biparjoy : अरब सागर में आए चक्रवात ‘बिपरजॉय’ उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से गुजरात के मछुआरों को गहरे समुद्र क्षेत्रों से तट पर लौटने के लिए कहा गया है। साथ ही बंदरगाहों को दूरस्थ चेतावनी संकेत जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस साल अरब सागर में आए पहले चक्रवात से राज्य के तटीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ वर्तमान में पोरबंदर से 930 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है और उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
 
चक्रवात के कारण 10,11 और 12 जून को हवा की गति 45 से 55 समुद्री मील प्रति घंटे तक जा सकती है। इस दौरान हवा की गति 65 समुद्री मील के निशान को भी छू सकती है। चक्रवात के कारण दक्षिणी गुजरात और सौराष्ट्र सहित तटीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। सभी बंदरगाहों को दूरस्थ चेतावनी संकेत जारी करने के लिए कहा गया है।
 
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 15 और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की 11 टीमों को गुजरात में राहत कार्यों के लिए तैयार रखा गया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
लालू ने रोका था आडवाणी का रथ, अब नीतीश भी मोदी के साथ वही करेंगे