सम्बंधित जानकारी
- आधार डेटा चोरी की रिपोर्ट पर बवाल, डिजिटल सुरक्षा से जुड़ी कंपनी ने क्यों मांगी माफी
- महंगा पड़ेगा वायु प्रदूषण, खराब हवा से परेशान मोदी सरकार का बड़ा फैसला
- प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय दौरे के लिए जापान हुए रवाना, शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत
- नेशनल हेराल्ड की जमीन से काली कमाई कर रही है कांग्रेस, संबित पात्रा ने बोला हमला
- अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के भाई को बिरयानी खिलाने वाले पांच पुलिसकर्मी निलंबित
धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा, कच्चे तेल के दाम भारत सरकार के नियंत्रण में नहीं
हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि कच्चे तेल की कीमतें भारत सरकार के नियंत्रण में नहीं हैं और इन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार द्वारा तय किया जाता है।
भाजयुमो के राष्ट्रीय सम्मेलन में पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि मैं समझ सकता हूं कि आपको (भाजयुमो कार्यकर्ताओं को) पेट्रोल और डीजल के कीमतों से जुड़े कई सवालों का सामना करना पड़ा होगा। हमने अपने देश के लोगों से वादा किया है कि हम अपने देश को कर्ज की ओर नहीं धकेल सकते हैं। इस कारण हमने कुछ भार अपने ऊपर ले लिया है।
मंत्री ने कहा कि केंद्र ने हाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ढाई रुपए तक की कटौती की जिसके बाद कई राज्य सरकारों ने भी इतनी ही राशि की कमी की। इससे लोगों को 5 रुपए तक की राहत मिली।
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि तेल के दाम भारत सरकार के नियंत्रण में नहीं हैं। यह एक अंतरराष्ट्रीय वस्तु है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जो कीमत होती है, भारत को उसका भुगतान करना ही होता है। (भाषा)
