1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Court extends judicial custody of YouTuber Jyoti Malhotra

YouTuber ज्योति मल्होत्रा को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

YouTuber Jyoti Malhotra
YouTuber Jyoti Malhotra case : हरियाणा की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा ​​की न्यायिक हिरासत अवधि बढ़ा दी और उसके मामले की सुनवाई 23 जून को तय कर दी। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (33) सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिसार न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार की अदालत में पेश हुई, जिसने उसकी न्यायिक हिरासत 2 सप्ताह के लिए बढ़ा दी। हिसार पुलिस ने 16 मई को जासूसी के संदेह में मल्होत्रा ​​को गिरफ्तार किया था।
 
मल्होत्रा के वकील कुमार मुकेश ने कहा, अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है और इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 23 जून की तारीख तय की है। हिसार पुलिस ने 16 मई को जासूसी के संदेह में मल्होत्रा ​​को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जिसे पूछताछ के लिए बाद में चार दिन और बढ़ाया गया।
अदालत ने 26 मई को ज्योति मल्होत्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। ज्योति मल्होत्रा का ​​यूट्यूब पर 'ट्रैवल विद जो' नाम से चैनल है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मोदी के 11 साल पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा केंद्र सरकार वर्तमान छोड़ 2047 के सपने बेच रही