1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jyoti Malhotra in 14 day judicial custody, was in contact with 4 Pakistani spies

ज्योति मल्होत्रा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 4 पाकिस्तानी जासूसों के संपर्क में थी

Jyoti Malhotra espionage case
Jyoti Malhotra espionage case: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार की गई यूट्‍यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि ज्योति 4 पाकिस्तानी जासूसों के संपर्क में थी। इसके अलावा पुलिस ज्योति के पास रिकवर डाटा को खंगाल रही है, जिससे और भी जानकारियां सामने आने की संभावना है। 
 
ज्योति मल्होत्रा को सोमवार को हिसार कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि यह कहा जा रहा है कि ज्योति 4 पाकिस्तानी जासूसों के संपर्क में थी। इस बीच, पुलिस ज्योति के लैपटॉप, मोबाइल आदि से रिकवर किए गए करीब 12 टीबी डाटा को खंगाल रही है। पुलिस को ज्योति के बारे में यहां से भी कुछ जानकारी हासिल हो सकती है। ALSO READ: क्या ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान में मिलती थी सिक्योरिटी, AK-47 से कवर करते नजर आए जवान?
 
उत्तर भारत में पाक जासूसी नेटवर्क के सक्रिय होने का संदेह : इससे पहले 22 मई को हिसार की ज्योति मल्होत्रा की पुलिस हिरासत की अवधि बृहस्पतिवार को 4 दिन के लिए बढ़ाई थी। 33 साल की ज्योति मल्होत्रा ​​उन 12 लोगों में शामिल है, जिन्हें पिछले दो सप्ताह में जासूसी के संदेह में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। जांचकर्ताओं को उत्तर भारत में पाकिस्तान से जुड़े जासूसी नेटवर्क के सक्रिय होने का संदेह है।
 
दानिश को किया गया था निष्कासित : हिसार की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति के चैनल का नाम है ‘ट्रैवल विद जो’ है। पिछले सप्ताह न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक वह निश्चित रूप से कुछ लोगों के संपर्क में थी और जानती थी कि वे पाकिस्तानी खुफिया एजेंट हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वह पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में ​​नवंबर 2023 से थी। दानिश को जासूसी में कथित रूप से संलिप्त होने के कारण 13 मई को भारत ने निष्कासित कर दिया था। ALSO READ: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यूट्यूबर ज्योति के अकाउंट में कितनी है संपत्ति?
 
महाकाल मंदिर यात्रा के बारे में पूछताछ : मध्यप्रदेश पुलिस की एक टीम ने भी हाल ही में ज्योति मल्होत्रा ​​से उसके उज्जैन महाकाल मंदिर की यात्रा के संबंध में हरियाणा में पूछ्ताछ की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उज्जैन में भगवान शिव को समर्पित मंदिर में पिछले साल अप्रैल में ज्योति के जाने की सूचना मिलने के बाद मध्यप्रदेश के 5 पुलिसकर्मियों की एक टीम उससे पूछताछ करने के लिए हरियाणा गई थी।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के सपने को साकार कर रही मोहन सरकार, नारी सशक्तिकरण से प्रदेश हो रहा सशक्त और समृद्ध