शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Corona cases reduced in Delhi and Mumbai, more than 24000 in Delhi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (19:56 IST)

बड़ी राहत, दिल्ली और मुंबई में घटे Corona केस, Delhi में 24000 से ज्यादा

बड़ी राहत, दिल्ली और मुंबई में घटे Corona केस, Delhi में 24000 से ज्यादा - Corona cases reduced in Delhi and Mumbai, more than 24000 in Delhi
नई दिल्ली/मुंबई। देश में बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के मामलों के बीच राजधानी दिल्ली और मुंबई में गुरुवार की तुलना में कम मामले सामने आए हैं। दिल्ली में कोरोना से 34 लोगों की मौत हुई है, जबकि 9 लोगों की जान चली गई। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 24,383 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 34 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 26,236 लोग महामारी को मात देने में भी कामयाब रहे। 
 
इस समय दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 92 हजार से ज्यादा है। गुरुवार को दिल्ली में 28,867 नए मामले सामने आए थे, जबकि  22,121 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसी दौरान 31 लोगों की मौत भी हुई।
 
मुंबई में भी घटे केस : दूसरी ओर, मुंबई में भी गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को कोरोना केसों की संख्या कम रही। शुक्रवार को मुंबई में 11,317 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 9 लोगों को संक्रमण के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। महानगर में सक्रिय मामलों की संख्या 84 हजार से ज्यादा है। गुरुवार को मुंबई में 13,702 मामले सामने आए थे, जबकि 6 मरीजों की मौत हो गई थी। 
 
ये भी पढ़ें
फिल्मी स्टाइल में चोर को किया गिरफ्तार, वायरल हुआ वीडियो