1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. congress working committee meeting

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Congress Working Committee
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई कार्यसमिति की रविवार को यहां पहली बैठक हो रही है। इस बैठक में समसामयिक राजनीतिक स्थिति पर विचार होने की संभावना है।
 
 
राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह ही पार्टी की नई कार्यसमिति का गठन किया था। बैठक को गांधी के अलावा पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पार्टी महासचिव अशोक गहलोत संबोधित कर सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पार्टी के महाअधिवेशन में गांधी को कार्यसमिति के गठन का जिम्मा सौंपा गया था और हाल ही में उन्होंने 23 सदस्यों, 18 स्थायी आमंत्रित तथा 10 विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति कर समिति का पुनर्गठन किया था। (वार्ता)
अगला लेख
दिग्विजय ने शिवराज को उनके खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दी