सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में 50-50 फॉर्मूले पर बनेगी गठबंधन सरकार, शुक्रवार को औपचारिक ऐलान संभव
- सोनिया जी, शिवसेना को समर्थन मत दीजिए, क्या जमीयत ने भेजा ऐसा पत्र...जानिए सच...
- सोनिया और राहुल की जान को खतरा, कांग्रेस ने जताई चिंता
- Maharashtra : उद्धव ठाकरे का CM बनना तय, मंत्रियों के नाम भी सामने आए
- कांग्रेस को संजय निरुपम की नसीहत, 5 साल पूरे नहीं कर पाएगी महाराष्ट्र की 'लंगड़ी' सरकार
Congress's big charge | कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा आरोप, आरोपी कंपनी से भाजपा ने चंदा लिया
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के साथी इकबाल मिर्ची की संपत्तियों की लेन-देन की आरोपी कंपनी से चंदा लिया है।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर दावा किया कि चंदा लेने में भाजपा का कमाल- करोड़ों का चंदा एक ऐसी कंपनी से लिया जिस पर दाऊद इब्राहीम के साथी आतंकी इकबाल मिर्ची की संपत्ति की खरीद-बेच की सांठ-गांठ का इल्जाम है।
उन्होंने सवाल किया कि क्या यही है झूठा राष्ट्रवाद? क्या यह देशद्रोह नहीं है? कांग्रेस के आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
