1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. CM Yogi Adityanath, UP, uttar Pradesh

CM योगी आदित्यनाथ ने बड़े अधिकारियों को दिए दो घंटे जनसुनवाई करने के निर्देश

CM Yogi Adityanath
उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों को बड़ी राहत देने के अभियान में लगातार लगे हैं। उन्होंने बीते दिनों अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार फिर से शुरू कर दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शीर्ष अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह अपने कार्यालय में दो घंटा बैठकर जनहित के कार्य करने का निर्देश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव को ही रोज दस से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्या सुनने तथा उनके निराकरण का निर्देश दिया है।

खुद उन्होंने बीते दिनों अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार फिर से शुरू कर दिया है। जिससे कि लम्बे समय से अपनी समस्या के निराकरण में लगे लोगों को राहत मिली है। वह रोज दो घंटा अपने सरकारी आवास पर लोगों की समस्या को जानने के बाद निराकरण में लग जाते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किया है कि प्रदेश के सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव तथा सचिव व अन्य अफसर अब हफ्ते में कम से कम पांच दिन रोज सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठेंगे। इतना ही नहीं फील्ड में तैनात अधिकारी भी कार्यालय में बैठेंगे। जिससे कि वह कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें।
अगला लेख
गुजरात : आगामी कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने सैनिकों को भेजे 30 हजार कार्ड