1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. China-India border tension could extend to winter

राजनाथ के बयान से बौखलाया चीन, भारत को दी युद्ध की परोक्ष धमकी

China
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) द्वारा मंगलवार को संसद में भारत-चीन सीमा विवाद (India-China border dispute) पर दिए गए बयान के बाद चीन बौखला गया है। चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने भारत को परोक्ष धमकी देते हुए लिखा है कि चीन शांति और युद्ध दोनों ही के लिए तैयार है। 
 
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक पैंगोंग झील के पास चीन सेना की तैनाती बढ़ा रहा है। इतना ही नहीं, अखबार ने कहा है कि भारत में अलग-अलग ताकतें हैं। कुछ अति राष्‍ट्रवादी हैं, जिन्‍होंने आसान रास्‍ते पर जाने से मना कर दिया था, वे अपने रुख पर बने रहेंगे। हालांकि चीन के दबाव के चलते भारतीय सेना नरम रुख अपनाने के लिए विवश हुई है। 
इतना ही नहीं, अखबार ने चीनी विदेश मंत्रालय को सलाह देते हुए लिखा कि वह भारत के साथ उसी भाषा में बात करे, जिस वह समझता है। मास्‍को में विदेश मंत्रियों के बीच हुई 5 सूत्री सहमति को लागू करने की बात भी अखबार ने कही है। 
क्या कहा था राजनाथ ने : रक्षामंत्री सिंह ने संसद में परोक्ष रूप से चीन को संदेश देते हुए कहा था कि हमारे इरादों पर किसी को भी शक नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां संयम की जरूरत थी वहां संयम और जहां शौर्य की जरूरत थी वहां हमारे सैनिकों ने शौर्य का प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा था कि पैंगोंग झील के पास पड़ोसी चीन के सैनिकों ने यथास्थिति बदलने की कोशिश की। चीनी सैनिकों की हरकत के कारण ही फेसऑफ की स्थिति बनी। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाएंगे। हम चीन की चाल को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि सीमा विवाद का शांति से समाधान निकलना चाहिए।
अगला लेख
Covid-19 Live Updates : दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोरोना संक्रमित