1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chief Minister Arvind Kejriwal announced

अरविंद केजरीवाल बोले, ऑड-ईवन से महिलाओं को मिलेगी छूट

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में 4 से 14 नवंबर तक 'सम-विषम योजना' के तीसरे चरण में महिलाओं को इससे छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह सीएनजी के निजी वाहनों को इससे छूट नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अकेली महिलाओं या जिस कार में सभी महिलाएं सवार हों और 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ यात्रा कर रही महिलाओं को छूट दी जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों को छूट दी जाएगी या नहीं, इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है और हम  विशेषज्ञों से बात कर रहे हैं।
अगला लेख
श्रीनगर के हाई सिक्योरिटी झोन में ग्रेनेड हमला, कई घायल