1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. chidambaram on election results

चिदंबरम बोले, ‘आप’ ने बिगाड़ा कांग्रेस का खेल, चुनाव परिणाम भाजपा के लिए भी बड़ा झटका

chidambaram
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा कि उत्तरखंड और गोवा की तरह AAP ने गुजरात में बिगाड़ा कांग्रेस का खेल बिगाड़ दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल और MCD चुनाव में हार को भाजपा के लिए भी बड़ा झटका बताया।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को गुजरात में मिली हार से सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कड़े मुकाबले वाले चुनावों में साइलेंट चुनाव प्रचार जैसी कोई चीज नहीं होती है। ‘आप’ ने गुजरात में उसी तरह खेल बिगाड़ा, जैसा उसने गोवा और उत्तराखंड में किया था।
 
चिदंबरम ने साथ ही कहा कि यदि हरियाणा और पंजाब को छोड़ दिया जाए तो दिल्ली के बाहर आम आदमी आदमी (आप) को कोई खास लोकप्रियता हासिल नहीं है।
 
उन्होंने गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभाओं और दिल्ली नगर निगम (MCD) के हालिया चुनावों के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात पर चिंतन करना चाहिए कि भाजपा इन तीनों में सत्ता पर काबिज थी, लेकिन उसे 2 में हार झेलनी पड़ी।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह भाजपा के लिए बड़ा झटका है। गुजरात में जीत महत्वपूर्ण है, लेकिन इससे यह सच्चाई नहीं छिप सकती कि सत्ता पर काबिज भाजपा को हिमाचल प्रदेश और एमसीडी में निर्णायक हार झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस और एमसीडी में ‘आप’ ने बड़े अंतर से जीत हासिल की।
 
कांग्रेस ही वह ‘ध्रुव’ बनने की सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है, जिसके इर्द-गिर्द 2024 के आम चुनावों के लिए भाजपा विरोधी मोर्चा गठित किया जा सकता है। (भाषा)
Edited by : Nrapedra Gupta
अगला लेख
पीएम मोदी ने खरीदा नागपुर मेट्रो का टिकट, फ्रीडम पार्क से खपरी तक किया सफर