1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chhath Puja Delhi Government holiday

छठ पूजा पर दिल्ली सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

Chhath Puja
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के अवसर पर सभी सरकारी कार्यालयों में शनिवार को अवकाश की  घोषणा की है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र की सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी सूचना में कहा गया है कि  दिल्ली के उपराज्यपाल को छठ पूजा के अवसर दिल्ली सरकार के अधीनस्थ सभी कार्यालयों में अवकाश की  घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है।
 
गौरतलब है कि मुख्य तौर पर बिहार और उत्तरप्रदेश का महापर्व छठ अब देश के लगभग हर हिस्से में मनाया  जाता है। इसके मद्देनजर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी और अन्य जलाशयों के घाटों को साफ  किया गया है तथा कई स्थानों पर मैदानों में गहरे गड्ढे खोदकर पानी भरकर छठ मनाने की तैयारियां की गई हैं।
अगला लेख
सामने आए बेरोजगारी के भयावह आंकड़े, 6 वर्षों में घटी 90 लाख नौकरियां