बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandrayaan-2 Orbiter was critically close with LRO on Moon
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (13:45 IST)

ISRO का खुलासा, चंद्रमा पर टला बड़ा हादसा, टकराने से बचे चंद्रयान-2 और नासा का LRO

ISRO का खुलासा, चंद्रमा पर टला बड़ा हादसा, टकराने से बचे चंद्रयान-2 और नासा का LRO - Chandrayaan-2 Orbiter was critically close with LRO on Moon
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि चंद्रमा पर पिछले माह उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब चंद्रयान 2 और नासा का LRO की टक्कर होते बची।
 
इसरो ने कहा कि चंद्रयान -2 ऑर्बिटर और LRO के बीच दूरी बहुत कम हो गई थी। नासा और इसरो दोनों ने इस पर नजर बनाए हुए थे। चंद्रयान -2 को नासा के लूनर रिकोनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) से टकराने से बचाने के लिए इसके ध्रुवीय कक्षा में बदलाव किया गया था।
 
इस तरह के जोखिम को कम करने के लिए collision avoidance manoeuvre (CAM) की जरूरत होती है। दोनों एजेंसी इस बात पर सहमत हुई थी कि इसरो का ऑर्बिटर उसी राह से गुजरेगा।
 
उल्लेखनीय है कि दोनों अंतरिक्ष यान चंद्रमा की लगभग ध्रुवीय कक्षा में परिक्रमा करते हैं और इसलिए चंद्र ध्रुवों पर दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं।
ये भी पढ़ें
फरवरी 2025 तक साफ हो जाएगी यमुना, CM केजरीवाल ने तैयार किया एक्शन प्लान