शुक्रवार, 16 जनवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gold jewellery worth Rs 4 crore stolen from a shop in Mumbai
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025 (23:19 IST)

Mumbai में 4 करोड़ रुपए के स्‍वर्ण आभूषण चोरी, दुकान कर्मचारी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Gold jewellery worth Rs 4 crore stolen from a shop in Mumbai
Gold jewellery theft case : मुंबई स्थित एक आभूषण की दुकान से 4.07 करोड़ रुपए के सोने के आभूषण चोरी होने के लगभग 2 हफ्ते बाद पुलिस ने चोरी के आरोप में दुकान के एक कर्मचारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग राजस्थान स्थित अपने गृहनगर से गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने अब तक आरोपियों से चोरी के 70 प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है। चोरी 8 सितंबर को मध्य मुंबई के परेल स्थित आभूषण की दुकान में हुई थी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आभूषण की दुकान में काम करने वाले जीतू नवाराम चौधरी (23), कमलेश वाघाराम चौधरी (26) और भरतकुमार ओटाराम चौधरी (38) के रूप में हुई है। ये सभी राजस्थान के पाली के निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि चोरी 8 सितंबर को मध्य मुंबई के परेल स्थित आभूषण की दुकान में हुई थी, जब उसका कर्मचारी जीतू चौधरी 4.07 करोड़ रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गया था। दुकान के मालिक ने भोईवाड़ा पुलिस से संपर्क किया और कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। अपराध शाखा की एक टीम ने भी समानांतर जांच शुरू की।
अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस को जीतू चौधरी का पता उसके पैतृक स्थान राजस्थान के पाली में चला। पुलिस की एक टीम राजस्थान भेजी गई और उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि उसके दो साथियों, कमलेश चौधरी और भरत कुमार चौधरी को भी बाद में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अब तक आरोपियों से चोरी के 70 प्रतिशत आभूषण बरामद कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
UP : बहराइच में डकैती की धमकी, 2 गांवों में लगा नोटिस, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा