Hanuman Chalisa

नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में CBI की एंट्री, 4 राजद नेताओं के घर रेड

Updated: बुधवार, 24 अगस्त 2022 (10:37 IST)
नई दिल्ली। नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में सियासी घमासान मच गया। सीबीआई ने आज सुबह कोषाध्यक्ष और MLC सुनील सिंह, सांसद फयाज अहमद, अशफाक करीम समेत 4 राजद नेताओं के यहां छापेमारी की। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में कथित जमीन को लेकर छापेमारी की है।
 
सीबीआई ने रांची से लेकर पटना, मधुबनी तक छापेमारी की है। सुनील सिंह, अशफाक करीम, फयाज अहमद और सुबोध राय के यहां रेड की है। यह तीनों राजद नेता लालू यादव के करीबी माने जाते हैं। रेड के दौरान CRPF की तैनाती की गई है।
 
 
 
आरोप के अनुसार, लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में ग्रुप डी की बहाली में लोगों को नौकरियां दिलाई गईं और इसके बदले में जमीन लालू परिवार के लोगों के नाम पर करवा दी गईं।
 
इसके साथ ही जांच में सामने आया कि रेलवे की ओर से उन पदों पर भर्ती के लिए कोई अधिसूचना जारी ही नहीं की गई थी। लालू परिवार के लोगों ने इस कथित घोटाले में एक लाख वर्ग फुट से अधिक की जमीन अपने नाम करवा ली थी। इससे पहले सीबीआई लालू परिवार के कई ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। इसके अलावा सीबीआई ने पिछले महीने इस मामले में राजद अध्यक्ष के करीबी भोला यादव को गिरफ्तार भी किया है।

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार कुछ दिन पहले ही भाजपा का साथ छोड़कर राजद की मदद से बिहार में सरकार बनाई है। नीतीश सरकार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है।

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी की बड़ी सौगात, पंचायत सहायकों के मानदेय में 50 फीसदी की बढ़ोतरी

अगला लेख