Hanuman Chalisa

AAP विधायकों को लुभा रही है BJP, केजरीवाल ने 26 अगस्त को बुलाया दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र ( Live)

बुधवार, 24 अगस्त 2022 (19:15 IST)
नई दिल्ली। देश, राज्यों की राजनीति और दुनिया की हर छोटी-बड़ी घटना का पल-पल का लेटेस्ट, राजनीति में बड़े बदलाव, राजनेताओं के बयान और उनसे जुड़े हर बड़े अपडेट। पल-पल की ताजा खबरें पढ़िए सिर्फ वेबदुनिया हिन्दी पर-

26 अगस्त को विधानसभा का विशेष सत्र : अरविंद केजरीवाल सरकार ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। यह विशेष सत्र ऐसे वक्त बुलाया गया है जब आप नेता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा आप सरकार गिराने के लिए उनके विधायकों को लुभाने की कोशिश कर रही है।

विजय कुमार सिन्हा बीजेपी दल के नेता : भाजपा ने बिहार विधानमंडल के दोनों में सदन में नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। विजय कुमार सिन्हा भाजपा बिहार विधानमंडल के नेता चुने गए हैं। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के लिए सम्राट चौधरी का नाम दिया गया है। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जासवाल ने पत्र जारी कर यह जानकारी दी है।

-सीबीआई की छापेमारी पर भड़के तेजस्वी यादव। कहा-हमें डराने की कोशिश मत कीजिए। हम समाजवादी राजनीति के अंश और वंश, जो डरेगा वो मरेगा, जो लड़ेगा वो जीतेगा।
-बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा, भाजपा जहां कहीं सत्ता में नहीं है, वहां वह अपने तीन जमाई ईडी, सीबीआई और आईटी को भेजती है।
-बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का दावा, सीबीआई ने गुरुग्राम के जिस मॉल पर छापेमारी की है, वह मेरा नहीं है, इसका उद्घाटन भाजपा सांसद ने किया था।
 
-विजय कुमार सिन्हा ने दिया बिहार विधानसभा के स्पीकर पद से इस्तीफा।
-कहा-यह पंच परमेश्वर की कुर्सी है। इस पर शक कर आप क्या संदेश देना चाहते हैं।
-बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू, कुछ ही देर में होगा फ्लोर टेस्ट
-विजय कुमार सिन्हा स्पीकर की चेयर पर मौजूद, विधानसभा में जमकर हंगामा।
-स्पीकर सिन्हा ने कहा, मैं नियम के तहत काम कर रहा हूं।
-सदन की मर्यादा के मुताबिक काम करने का मौका नहीं मिला।
-9 अगस्त को मेरे खिलाफ प्रस्ताव लाया गया, उस दिन छुट्‍टी थी।
-मनमानी के खिलाफ आरोप गलत। अविश्वास प्रस्ताव नियमों के मुताबिक नहीं।
-मैं इस्तीफा देना चाहता था लेकिन अविस्वास प्रस्ताव पर जवाब देना जरूरी थी।
-राबड़ी देवी के निजी सचिव के घर सीबीआई का छापा।
-पूर्व राजद विधायक अब्दुल दोजाना के घर भी पड़ी रेड।
-बिहार विधानसभा के बुधवार को बुलाए गए विशेष सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
-बिहार विधानसभा परिसर में भाजपा विधायकों का प्रदर्शन। 
-विधानसभा परिसर में राजद का भी प्रदर्शन।
-घर के बाहर धरने पर बैठे सुनील सिंह।
-राजद MP अशफाक करीम के घर भी सीबीआई का छापा।
-बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को आज विधानसभा में बहुमत साबित करना है।
-बिहार विधानसभा में बहुमत परिक्षण से पहले राजद नेता सुनील सिंह के घर छापेमारी। राजद के कोषाध्यक्ष हैं सुनिल सिंह।
-MLC सुनील सिंह ने रेड को बताया राजनीतिक साजिश, कहा- भाजपा के निर्देश पर हुई कार्रवाई।
<

Bihar | Raids by a Central Agency are underway at the residence of RJD MLC Sunil Singh, in Patna. More details awaited pic.twitter.com/TyQsy9khaL

— ANI (@ANI) August 24, 2022 >-विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वह सत्तारूढ़ महागठबंधन के विधायकों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बावजूद इस्तीफा नहीं देंगे।
-राजस्थान के धौलपुर में चंबल खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ की आशंका को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी।
-मध्यप्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बाढ़ का कहर।
-NDRF, SDRF की टीमों ने बचाई 2000 से ज्यादा लोगों की जान।
-विदिशा में आज भी स्कूल बंद रहेंगे।
-अमिताभ बच्चन फिर कोरोना संक्रमित। संपर्क में आए लोगों को दी कोरोना टेस्ट कराने की सलाह।
Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

दतिया से बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद बोले आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मिश्रा परिवार के मुखिया, उनका आशीर्वाद मेरे साथ

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

दतिया से भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा, आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

CM योगी का तंज, सपा अध्यक्ष भी भगवा पहनकर कांवड़ यात्रा में शामिल होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं