1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BS-3 and BS-4 vehicles will run again in Delhi, construction work will begin

दिल्ली में फिर चलेंगे BS-3 और BS-4 वाहन, शुरू होंगे निर्माण कार्य

delhi traffic
Delhi news in hindi : दिल्ली सरकार ने बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर से पाबंदी हटा ली। इससे पहले केंद्र ने दिल्ली एवं NCR में ‘जीआरएपी’ के तीसरे चरण के तहत प्रदूषणरोधी पाबंदियां तत्काल हटा ली थीं। ग्रेप 1 और 2 की पाबंदियां जारी रहेंगी। 
 
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आसपास क्षेत्र के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद एक जनवरी को अपनी एक बैठक की। सीएक्यूएम एक वैधानिक निकाय है जिस पर इस क्षेत्र में प्रदूषण से निपटने के लिए रणनीति बनाने का जिम्मा है।
 
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ‘जीआरएपी’ के तीसरे चरण को वापस ले लिया गया है और फलस्वरूप बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों पर पाबंदी अगले आदेश तक के लिए तत्काल प्रभाव से हटा ली गई है।
 
राजधानी क्षेत्र में निर्माण पर लगी पाबंदियों को भी हटा लिया गया है। स्टोन क्रशर का संचालन भी किया जा सकेगा। इससे निर्माण क्षेत्र में कार्य कर रहे लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
मप्र में कोई भी जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी : मोहन यादव