• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP says to Rahul, Satta na milagi dobara
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (12:22 IST)

राहुल पर भाजपा का पलटवार, सत्ता ना मिलेगी दोबारा

BJP Rahul Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा झूठी पार्टी बताए जाने पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है 'सत्ता ना मिलेगी दोबारा'।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात रवाना होने के पहले टूजी स्पेक्ट्रम और आदर्श सोसाइटी घोटाला मामले में अदालत के फैसले के संदर्भ में भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताते हुए एक ट्वीट में कहा था, 'अगर भाजपा को फिल्म की फ्रेंचाइजी मिल जाए तो उसका नाम 'लाई हार्ड' हो सकता है।
 
उन्होंने शुक्रवार को भी पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में भी यह आरोप लगाया था कि भाजपा हमेशा से ही झूठ बोलती आई है अदालत के फैसले उसके इस झूठ को बेनकाब कर रहे हैं। अब जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है।
 
गांधी की झूठों की पार्टी वाली टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने जवाबी ट्वीट में कहा कि राहुल जी क्या आप केवल इस तरह के निचले स्तर की राजनीतिक बहस में ही सक्षम हैं। क्या आप चुनावों में सफलता के लिए ऐसी ही सस्ती टिप्पणियां करते रहेंगे। आप चाहे जो भी कर लें लेकिन 'सत्ता ना मिलेगी दोबारा' क्योंकि लोग कांग्रेस के भ्रष्ट चेहरे से वाकिफ हैं।'
 
गुजरात विधानसभा चुनावों के परिणाम आ जाने के बाद राहुल गांधी आज गुजरात के दौरे पर हैं। गुजरात चुनाव में पार्टी की सीटें बढ़ने के साथ ही टूजी स्पेक्ट्रम और आर्दश सोसाइटी घोटाला मामले में मिली राहत के बाद से कांग्रेस में नया उत्साह पैदा हो गया है और वह भाजपा पर जोरदार हमले कर रही है। (वार्ता)