1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MP Sonaram on Black Money

कर्नल सोनाराम का दावा, वापस आया एक लाख करोड़ का काला धन

BJP MP
बाड़मेर। भाजपा सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि मोदीराज में विदेश से अब तक एक लाख करोड़ का काला धन देश में वापस लाया जा चुका है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के साल पूर्ण होने पर सरकार की एक साल की उपलब्धियां गिनाने के लिए आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल ने यह बात कही।
 
जब सासंद से पूछा गया कि काला धन कब वापस आएगा तो उन्होंने कहा कि हमारी सरकार एक लाख करोड़ रूपए के करीब तो काला धन वापस लेकर आ गई है लेकिन हम अभी तक बता नहीं रहे हैं।