सम्बंधित जानकारी
- कोलकाता में अस्पताल के कोरोना वार्ड में लगी आग, कोई हताहत नहीं
- बंदीछोड़ माता त्रिपुर भैरवी की उपासना से होती है धन सम्पदा की प्राप्ति
- मराठवाड़ा में कहर बरपाता corona, 2921 नए मामले, 13 लोगों की मौत
- धन प्राप्ति के लिए बुधवार को गणेशजी को लगाएं ये भोग
- मुश्किल में सचिन वाजे, NIA ने जब्त की मर्सिडीज, कार में नकद मिले 5 लाख
मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा बुधवार को यहां अपने नॉर्थ एवेन्यू आवास में मृत पाए गए। शर्मा 63 वर्ष के थे। शर्मा के एक स्टाफ सदस्य ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी जिसके बाद एक टीम उनके आवास पर पहुंची।
पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने आवास पर पहुंचने के बाद देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था और शर्मा मृत अवस्था में थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने कहा, 'यह आत्महत्या का मामला लगता है लेकिन हम जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें स्पष्ट हो पाएंगी।'
शर्मा का जन्म 10 जून 1958 में मंडी जिले के जल्पेहर गांव में हुआ था। शर्मा 2014 और 2019 में मंडी संसदीय क्षेत्र से क्रमश: 16वीं और 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे।BJP MP from Mandi, Ram Swaroop Sharma died allegedly by suicide in Delhi. Police received a call from a staffer. He was found hanging and the door was closed from inside: Delhi Police
& mdash; ANI (@ANI) March 17, 2021
Visuals from Gomti Apartments where he was found dead. pic.twitter.com/OVOs1NP5W2
