1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP MP Locket Chaarjee Corona positive

भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ‍निकलीं कोरोना पॉजिटिव

BJP MP Locket Chaarjee
कोलकाता। भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी जांच में कोविड-19 (Covid-19) की पुष्टि हुई है। पश्चिम बंगाल भाजपा की महासचिव चटर्जी ने ट्वीट किया कि उन्हें हलका बुखार है।
 
उन्होंने कहा कि आज सुबह मेरी जांच में कोविड-19 की पुष्टि हुई, हलका बुखार है और मैं पिछले एक सप्ताह से पृथकवास में हूं। मैं सभी को जानकारी देती रहूंगी। सब ठीक है।
 
अभिनय का करियर छोड़कर राजनीति में आई चटर्जी पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से लोकसभा सदस्य हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के मामले बृहस्पतिवार को बढ़कर 6083 हो गए थे। अब तक राज्य में 699 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है, जबकि 13 हजार 37 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। (भाषा)