1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP leader says, nirav modi is purchasing land in Ahmednagar

भाजपा नेता का दावा, अहमदनगर में किसानों से सस्ती जमीन खरीद रहा है नीरव मोदी

ram shinde
Maharashtra News : महाराष्ट्र में भाजपा के विधान पार्षद राम शिंदे ने दावा किया कि निवेशक अहमदनगर के कर्जन तालुक में किसानों से औने-पौने दाम पर जमीन खरीद रहे हैं। इनमें एक नाम नीरव मोदी का भी है।
 
राज्य विधान परिषद में मानसून सत्र के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए शिंदे ने दावा किया कि जिले में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) की एक इकाई स्थापित की जानी है।
 
शिंदे के दावों पर जवाब देते हुए राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा कि इसकी जांच की जाएगी कि क्या कर्जत तालुक में गरीब किसान है और निवेशकों ने औने-पौने दाम पर उनसे जमीन खरीदी है।
 
उन्होंने कहा कि इसका भी पता लगाया जाएगा कि शिंदे ने जिस नीरव मोदी का नाम लिया है वह भगोड़ा हीरा कारोबारी ही है या कोई स्थानीय निवासी है।
 
उल्लेखनीय है कि सरकारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13,000 करोड़ रुपए के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी को दिसंबर 2019 में भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था।
Edited by : Nrapendra Gutpa 
अगला लेख
अजित पवार को मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिलेगा : प्रफुल्ल पटेल