1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP leader attacks Rahul Gandhi

भाजपा नेता का बड़ा हमला, राहुल ने सदन में लोफर की तरह आंख मारी

Rahul Gandhi
पणजी। गोवा भाजपा के प्रवक्ता दत्ता प्रसाद नाईक ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा हमला करते हुए दावा किया कि उन्हें देश के लोगों से जुड़े मुद्दों की समझ नहीं है और इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगा लिया तथा संसद में एक लोफर की तरह आंख मारी।
 
गोवा कांग्रेस के प्रमुख गिरीश चोडांकर के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को गठबंधन सहयोगियों के हाथों की कठपुतली करार दिए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी पर भाजपा का हमला सामने आया है।
 
नाइक ने एक बयान में कहा, 'मैं गोवा कांग्रेस से कहूंगा कि वह 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए एक विश्वसनीय नेता की तलाश में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की मदद करें क्योंकि उनके अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए सुर्खियों में बने रहना मुश्किल हो रहा है और उन्हें सस्ते हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं।'
 
भाजपा प्रवक्ता ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गले लगाने के संदर्भ में संभवत: यह बातें कहीं। 
 
प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के पास भारत के लोगों से जुड़े मुद्दे की समझ नहीं है। उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर में प्रधानमंत्री को लगे लगा लिया और फिर एक लोफर की तरह आंख मारी। (भाषा) 
 
अगला लेख
सावधान, दिल्ली मेट्रो में वेंडिंग मशीनें नहीं ले रही हैं नए नोट