Daily Horoscope
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP is single largest party in RajyaSabha

भाजपा अब राज्यसभा में भी सबसे बड़ी पार्टी

BJP
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को कांग्रेस को सीटों को मामले में पछाड़ते हुए राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। उच्च सदन में अब उसके 58 सदस्य हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल के पास 57 सांसद हैं।
 
मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद उच्च सदन में निर्वाचित भाजपा सांसद साम्पतिया उइके ने गुरुवार को शपथ ली। केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव की जरूरत पड़ी।
 
नरेंद्र मोदी सरकार के मई 2014 में सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका है जब राज्यसभा में भगवा पार्टी के सबसे ज्यादा सांसद हैं।
 
भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के पास हालांकि अब भी उच्च सदन में निर्णायक बहुमत नहीं है लेकिन जदयू के साथ आने से उसकी ताकत जरूर बढ़ी है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
सुषमा स्वराज के खिलाफ राज्यसभा में विशेषाधिकार प्रस्ताव