• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP hatred towards tribals and Dalits has come to fore: Rahul Gandhi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 5 जुलाई 2023 (19:58 IST)

आदिवासियों और दलितों के प्रति भाजपा की नफरत सामने आई : राहुल गांधी

rahul gandhi in newyork
Rahul Gandhi on Sidhi urine scandal: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सीधी में एक व्यक्ति द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि इससे आदिवासियों एवं दलितों के प्रति भाजपा की नफरत का घिनौना चेहरा सामने आ गया है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय कृत्य से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है। यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है! कांग्रेस ने दावा किया है कि आरोपी भाजपा से जुड़ा था, लेकिन सत्तारूढ़ दल ने आरोप से इनकार किया है।
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक के एक करीबी द्वारा आदिवासी युवक के साथ की गई अमानवीय व घृणित हरकत बेहद शर्मनाक है। प्रदेश में भाजपा के 18 साल के शासन में आदिवासियों पर अत्याचार के 30,400 मामले सामने आए हैं।
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा राज में आदिवासी हितों पर केवल कोरे दावे और कोरी बातें हैं। आदिवासियों पर अत्याचार रोकने के असल कदम क्यों नहीं उठाती सरकार? मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने के एक आरोपी को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
 
आरोपी की पहचान प्रवेश शुक्ला के तौर पर हुई है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 एवं 504 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 
ये भी पढ़ें
अखिलेश यादव भी करेंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन