1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP government again in Gujarat

Gujarat Exit Poll 2022 Live : गुजरात में फिर भाजपा सरकार, पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सीटें

Exit Poll 2022
नई दिल्ली। विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल (Exit Poll 2022) पर नजर डालें तो गुजरात में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन सकती है। एग्जिट पोल के शुरुआती रुझानों के मुताबिक गुजरात में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 27 साल से राज्य की सत्ता में मौजूद भाजपा लगातार 7वीं बार सरकार बना सकती है। 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत होगी।

रिपब्लिक-पी मार्क के सर्वे में भी भाजपा की स्थिति मजबूत बताई जा रही है। इसके मुताबिक भाजपा को 128 से 148 सीटें मिल सकती हैं, वहीं कांग्रेस 30-42 सीटों के आसपास सिमटती दिखाई दे रही है। आप को 2 से 10 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं अन्य 0 से 3 सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं। 
पोल एजेंसी भाजपा कांग्रेस आप अन्य
रिपब्लिक-पी मार्क 128-148 30-42 2-10 0-3
टीवी नाइन 125-130 40-50 3-5 3-7
न्यूज एक्स जन की बात 117 से 140 34 से 51 6 से 13  
         
         
         
         
         
         
         
         
         
2017 के चुनाव परिणाम 99 77   06
अगला लेख
Himachal Election Exit Poll 2022 LIVE हिमाचल प्रदेश में BJP और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर