• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP district president Bam Bam video with a woman goes viral
Last Updated : सोमवार, 26 मई 2025 (14:38 IST)

BJP जिलाध्यक्ष बम बम का महिला के साथ वीडियो वायरल, बोले, चक्कर आया इसलिए मदद की

aman kishore bam bam
मध्यप्रदेश में भाजपा नेता मनोहर लाल धाकड का हाइवे पर सेक्स करने का वीडियो वायरल होने के बाद अब गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। वे भाजपा कार्यालय में एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, भाजपा नेता अमर किशोर बमबम ने सफाई देते हुए कहा कि महिला को चक्कर आ गया तो उन्होंने मदद की थी।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपत्तिजनक वीडियो भाजपा कार्यालय का बताया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे से रिकार्ड किए गए वीडियो में एक व्यक्ति कुर्ता पैजामा व गले में भगवा गमछा डाले भाजपा जिला कार्यालय की सीढ़ियों पर एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहा है।

कैमरे के रिकार्डिंग के अनुसार वीडियो 12 अप्रैल 2025 को शाम नौ बजकर 39 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया है। वायरल वीडियो के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने स्वीकार किया कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था, उन्होंने सिर्फ उसकी मदद की।
प्रदेश अध्यक्ष से हुई शिकायत : जिले में वायरल आपत्तिजनक मामले में संबंधित पार्टी के एक बड़े नेता ने प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत करते हुए जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपना नाम गोपनीय रखते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। और पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी मजाक बनाकर ट्रोल किया जा रहा है। 
Edited By: Navin Rangiyal