• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP, Congress, Karnataka, Prakash Javadekar
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 18 मई 2018 (11:50 IST)

भाजपा का आरोप, राज्यपाल को सौंपे कांग्रेस के कई विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी

BJP
बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा करने के लिए राज्यपाल को सौंपी गई विधायकों की सूची में अपने कई विधायकों के जाली हस्ताक्षर किए थे।


केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने यहां कहा कि किसी को भी यह बात समझ में नहीं आ रही है कि विधायकों के बेंगलुरु पहुंचने और कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले उसने सभी के हस्ताक्षर कैसे ले लिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए फर्जी हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज कोई नई बात नहीं है।

मणिपुर में जब खंडित जनादेश आया था, तब भी कांग्रेस ने मणिपुर पीपुल्स पार्टी के समर्थन का एक फर्जी पत्र सौंपा था। हालांकि उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इसमें जालसाजी की थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
डोनाल्ड ट्रंप ने 'जानवर' वाली टिप्पणी का किया बचाव, करते रहेंगे इस शब्‍द का इस्तेमाल