1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. bihar politics rcp singh targeted cm nitish kumar bjp jdu

नीतीश कुमार से बोले आरसीपी सिंह- आप क्या किसी को नेता बनाएंगे, मेरी औकात मुख्यमंत्री से ज्यादा

Nitish Kumar
पटना। आरसीपी सिंह (RCP Singh) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच वाकयुद्ध चल रहा है। दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इन्हीं सब के बीच अब आरसीपी सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को उनकी हैसियत याद दिला दी है। पत्रकारों के बीच आरसीपी सिंह ने कहा कि मेरी हैसियत नीतीश कुमार को मालूम है। मैं उस वक्त आईएस था जब वे सड़कों पर घूम रहे थे। आरसीपी सिंह ने कहा कि उनकी औकात मुख्यमंत्री से ज्यादा है।
आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार का बिना नाम लिए कहा कि उन्होंने आज तक इंजीनियरिंग पास करने के बाद कोई परीक्षा दी थी? आरसीपी सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि आप (नीतीश कुमार) किसी को नेता क्या बनाएंगे? 1977 में जब एमएलए का टिकट मिला तो आपकी क्या औकात थी है, हार गए थे। आरसीपी ने आगे कहा कि 1980 में क्या औकात थी, उस समय भी हार गए थे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि आपके (नीतीश कुमार) मन में कुंठा है तो आप कुंठा से ग्रसित हैं। लोकतंत्र में श्रीमान मुख्यमंत्री जी सभी की हैसियत बराबर होती है। आप मुख्यमंत्री क्यों हैं, क्योंकि जनता ने आप को चुना है।
अगला लेख
एकनाथ शिंदे ने उद्धव खेमे पर बोला निशाना, बोले- धमाकों के दोषियों से सहानुभूति रखने से बेहतर है मोदी और शाह का एजेंट होना